बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत बिगड़ी
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें गुरुवार देर रात पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (IGIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार चल रहे बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को आज एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया है। दिल्ली के एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया है।
राज्यपाल को लगातार बुखार बना हुआ था। उनकी पूर्व में एंजियोप्लास्टी हो चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि यूरिन इंफेक्शन की वजह से उन्हें बुखार की शिकायत है। एम्स में उनका गहन परीक्षण के बाद आगे इलाज किया जाएगा। फागू चौहान साल 2019 से बिहार के राज्यपाल हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.