ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जुलूस निकाल कर पहुंचे उप श्रमायुक्त कार्यालय, सौंपा ज्ञापन, दशहरा से पूर्व भुगतान करने की मांग

बस्ती: नगर पालिका परिषद बस्ती के विभिन्न विभागों में कार्यरत बाह्य संविदा श्रमिकों को पिछले 7 माह का वेतन बकाया है। बकाया के भुगतान की मांग को लेकर अनेकों बार आवाज उठाई गई। लेकिन भुगतान की दिशा में जिम्मेदार उदासीन है। इसे लेकर बाह्य संविदा श्रमिकों ने विरोध जताया है।सीटू नेता कामरेड केके तिवारी के नेतृत्व में जुलूस निकालकर विकास भवन पहुंचे। उप श्रमायुक्त को संबोधित मांग पत्र उनके प्रतिनिधि को देकर बकाया वेतन दिलाए जाने की मांग किया। बाह्य संविदा श्रमिक यूनियन के बैनर तले नगर पालिका के जल-कल, पथ प्रकाश, वाहन चालक, सफाई कर्मचारी के बाह्य संविदा श्रमिक बकाए वेतन की भुगतान की मांग को लेकर जुलूस निकाल कर विकास भवन पहुंचे। उप श्रमायुक्त के प्रतिनिधि को ज्ञापन देकर दशहरा से पूर्व बकाया भुगतान दिलाए जाने की मांग की है।यूनियन के नेता ने जून माह में भी की थी बकाए वेतन की मांगयूनियन के नेता उदयभान सिंह ने बताया कि बकाए को लेकर संगठन ने जून माह में अधिशाषी अधिकारी से मिल कर बकाया वेतन की मांग की है। समस्या हल न होने पर जिलाधिकारी से बकाए वेतन के जिम्मेदार मुख्य नियोक्ता को निर्देशित करने की मांग किया। लेकिन कोई परिणाम हासिल नही हुआ। बकाया भुगतान न होने के कारण बाह्य संविदा श्रमिक यूनियन ने उप श्रमायुक्त से हस्तक्षेप कर दशहरे से पूर्व भुगतान कराए जाने, समस्या का स्थाई समाधान के लिए त्रिपक्षीय वार्ता बुलाए जाने का अनुरोध किया है।जुलूस निकालकर विरोध करने वालों में शामिल लोगजुलूस निकालकर विरोध करने और ज्ञापन सौंपने वालो में सीटू के सुनील सन्यासी ,एडवा की इन्द्रावती, कमलेश द्विवेदी, राम अजय, बलवंत तिवारी, वरुण कुमार,मोहम्मद फहीम ,इंद्रजीत, कमलेश चौधरी,धर्मात्मा प्रसाद,गोविंद यादव ,श्याम चंद ,राजीव कुमार, राघवेंद्र त्रिपाठी,आदित्य सिंह,दीपक कुमार,राकेश गुप्ता,राजीव, विनोद धर दुबे, विजय शुक्ल, संदीप कुमार, घन श्याम, दुर्गेश दुबे, मेहताब खान, सत्यप्रकाश व अन्य शामिल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.