ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराष्ट्र: कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित हुए 416 मरीज, लगातार बढ़ रहे मामले

कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के केस महाराष्ट्र में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार शाम को आई रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 416 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 320 मरीजों की रिपोर्ट कस्तूरबा अस्पताल की लैब से आई हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46,393 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के नए केस आने के बाद अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2,79,930 हो गई है।

आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में फिर इजाफा हो गया है। तीसरी लहर के खौफ के बीच एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। दिल्ली में आज कोरोना के 11,486 नए मामले सामने आए हैं जबकि 45 मरीजों की जान गई है। जानकारी के लिए बता दें कि 5 जून के बाद पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं। दिल्ली में फिलहाल एक्टिव केस 58,593 हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.