मुख्यमंत्री बघेल का माता चंडी मंदिर से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल तक रोड शो के दौरान ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
रायपुर: रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क के किनारे पर कुछ देर रुककर दुर्गा पंडाल में भी पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।इस बीच ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की फोटो भी भेंट की। बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान जगह-जगह पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए और बाजे-गाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। युवाओं में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की एक झलक पाने और फोटो लेने की भी होड़ लगी रही। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर सभी का अभिनंदन स्वीकार किया। इस अवसर कैबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर मौजूद रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.