ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

*बिहारी कनेक्ट लंदन में दिखाएगा देश प्रेम *

लंदन में रह रहे वाले बिहारियों की संस्था “बिहारी कनेक्ट” 25 जनवरी को लंदन में भारतीय गणतंत्र दिवस मनाएगी। इस अवसर पर भोजपुरी भाषा और भोजपुरी फिल्म से जुड़े कालाकार यहां अपनी प्रस्तुति भी देंगे। इस बात की जानकारी बिहारी कनेक्ट की संयुक्त सचिव अमृता चौबे उर्फ डॉली पांडे ने दूरभाष पर दी।

सूत्रों के अनुसार, जश्न ए रिपब्लिक (भारत) के नाम से इंडियन हाई कमीशन, लंदन के सहयोग से और इंडियन कम्यूनिटी ऑफ ग्रेट ब्रिटेन के साथ मिल कर शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक हाउन्सलो शहर के हनीमून बेंक्वेट सभागार में आयोजित किया जाएगा।

बिहारी कनेक्ट संस्थान के चेयरमैन डा. उद्देश्वर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर लॉर्ड पोपट, बैरूनिस वर्मा और मुख्य अतिथि पद्मश्री बॉब ब्लैकमैन (एमपी) होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि लॉर्ड रामी रंगेर, श्री कुलदीप शेखावत और श्री अभय सिन्हा होंगे।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में भोजपुरी के कलाकार पवन सिंह, चिंटू पांडे, रीतेश पांडे, समृति सिन्हा, अनारा गुप्ता, काजल राघवानी, प्रियांशु सिंह, पूजा चौरसिया, प्रियंका रेवरी, ज्योति पांडे, रांभा और भोजपुरी फिल्म के चर्चित खलनायक अवधेश मिश्रा भारत से अपनी प्रस्तुति देने आ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.