ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

BSF ने 51 राउंड किए फायर, छोड़े 5 रोशनी बम, सर्च जारी

अमृतसर: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीते एक सप्ताह से ड्रोन की मूवमेंट रोजाना हो रही है। बुधवार-वीरवार की मध्यरात्री दो बार BSF के जवानों ने ड्रोन की मूवमेंट सुनी। जिसके बाद जवानों ने फायरिंग भी शुरू की और रोशनी बम भी फोड़े। सुरक्षा के लिए BSF और पंजाब पुलिस की तरफ से सर्च अभियान शुरू किया गया है, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।बुधवार-वीरवार की रात यह मूवमेंट अमृतसर के रमदास के अंतर्गत आती BOP चन्ना में हुई। BSF की दो टुकड़ियां गश्त पर थी। रात तकरीबन 12.45 बजे BOP चन्ना से 400 मीटर दूर ड्रोन की आवाज सुनाई दी। सतर्कता के लिए BSF के जवानों ने 38 राउंड फायर किए। ड्रोन की मूवमेंट को देखने के लिए 5 रोशनी बम दागे गए। इसके बाद ड्रोन की आवाज भारतीय सीमा में दूर चली गई।लेकिन तकरीबन 5 मिनट के बाद ड्रोन की आवाज फिर से सुनाई दी। जवान आवाज सुनने के बाद सतर्क हो गए। इस दौरान तकरीबन 13 राउंड फायर किए गए। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तानी सीमा की तरफ चला गया।इलाके में चलाया गया सर्च अभियानBSF की तरफ से एरिया में सर्च अभियान चलाया गया। BSF अधिकारियों ने ड्रोन मूवमेंट की जानकरी पुलिस को दी। इतना ही नहीं, ड्रोन मूवमेंट जांचने के लिए सुरक्षा के लिए लगे रडारों से भी जांच की गई। लेकिन ड्रोन की मूवमेंट का पता नहीं चल पाया। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान चलाया गया है।BSF की तरफ से रिकवर की गई हेरोइन और पिस्टल की गोलियां।लगातार हो रही ड्रोन मूवमेंट चिंता का विषयलगातार रोजाना हो रही ड्रोन मूवमेंट्स ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंताओं को बढ़ा दी हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने BSF और पंजाब पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा है। दरअसल, अधिकतर ड्रोन मूवमेंट्स के समय रिकवरी नहीं हो रही, जो अधिक चिंता का विषय है। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान में बैठे शरारती तत्व ऐसा सिर्फ रेकी करने के लिए कर रहे हैं, ताकि वह सुरक्षित स्थान ढूंढ सकें।लगातार हेरोइन व हथियार मिलना भी चिंताइतना ही नहीं, बीते दिनों हुई रिकवरियों ने भी सुरक्षा एजेंसियों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। बुधवार BSF ने तकरीबन 2 किलो हेरोइन और 51 पिस्टल की गोलियां बरामद की थी। इतना ही नहीं, दो दिन पहले अमृतसर रूरल की तरफ से योगराज उर्फ योग को गिरफ्तार किया गया था। जिससे 2 AK56 और टिफिन बम बरामद किया गया था। यह सभी बॉर्डर पार से ड्रोन के माध्यम से आए थे।सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि भारत में इस समय त्योहार चल रहे हैं। पाकिस्तान में बैठे शरारती तत्व पंजाब बॉर्डर के जरिए हथियार व बम आदि भिजवा रहे हैं, ताकि पंजाब का माहौल खराब किया जा सके और लोगों में डर व भय पैदा किया जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.