ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिक्षक के पिता की गोली मारकर हत्या, पुलिस से लगाई थी सुरक्षा की गुहार

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला पुलिस के कार्यशैली पर अब सवाल उठने लगे हैं. जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित बखरी पंचायत के गोविंदा पुर गांव के रहने वाले एक शिक्षक ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी. लेकिन पुलिस ने शिक्षक के गुहार को अनसुना कर दिया और इसी बीच दबंगों ने शिक्षक के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही चकिया डीएसपी संजय कुमार के साथ तीन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. घटना के बाद मृतक के शव को कब्जा में लेने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.शिक्षक अरुण यादव के पिता राम जीवन राय के सिर में गोली मारी गई, जिससे उनकी मौत हो गई. राम जीवन राय की हत्या के बाद कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस शिक्षक के घर पहुंची, जहां स्थानीय लोगों का आक्रोश का सामना करना पड़ा.मृतक राम जीवन राय के शिक्षक पुत्र अरुण यादव ने बताया कि पंचायत के पैक्स अध्यक्ष चेन्नई यादव से कोर्ट में एक मुकदमा चलता है. मुकदमा को उठा लेने के लिए विगत 13 जनवरी को हरवे हथियार से लैश होकर वे लोग आए और दरवाजे पर मुकदमा को उठाने के लिए धमकी देने लगे. साथ ही धमकी भरा एक पर्ची भी दरवाजे पर फेंका दिया.पर्ची लेकर शिक्षक अरुण यादव थाना पहुंचे और उन्होंने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए थाना में आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने शिक्षक के गुहार पर ध्यान नहीं दिया और शिक्षक के पिता की सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Leave A Reply

Your email address will not be published.