ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक युवक की मौत, एक घायल; जन्मदिन की दावत खाकर लौटते वक्त बहजोई में हादसा

संभल: सम्भल में जन्मदिन की दावत खाकर वापस अपने गांव जा रहे बाइक सवार दो सड़क पर पड़े सांड से टकरा गए, जिसमें बाइक सवार एक तो उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।हादसा जनपद सम्भल के थाना बहजोई क्षेत्र के पंवासा पुलिस चौकी के निकट हुआ है। बाइक सवार दो युवक सब सम्भल से जन्मदिन की दावत खाकर वापस अपने घर जा रहे थे, देर रात होने और बारिश के कारण बाइक सवार लोगों को सड़क पर पड़ा सांड़ नहीं दिखाई दिया और उनकी बाइक सांड़ से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार गोपाल की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पीछे बैठा राकेश गम्भीर घायल हो गया।जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के परिवार के लोग।घायल का जिला अस्पताल में चल रहा इलाजघायल राकेश को उपचार के लिए सम्भल के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं। उधर मृतक श्री गोपाल के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक श्रीगोपाल और घायल राकेश थाना बहजोई क्षेत्र के गांव विक्रमपुर तहरपुर के निवासी है।मृतक श्रीगोपाल के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़योगेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में श्रीगोपाल की मौत के बाद उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी रह गई है, मृतक की पत्नी की 02 वर्ष पूर्व सांप के काटने से मौत हो गई थी, श्री गोपाल के तीन बच्चे हैं जो छोटे-छोटे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.