ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पश्चिम चंपारण के योगापट्टी में अंधाधुंध फायरिंग! वार्ड सदस्य सहित चार को लगी गोली

बेतिया (पश्चिम चंपारण)। अपराधियों ने योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी अहिरौली गांव में गुरुवार की सुबह अंधाधुंध फायरिंग की। घटना में वार्ड सदस्य सहित चार लोग जख्मी हो गए हैं। उनका इलाज बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में हो रहा है। ग्रामीणों ने एक अपराधी को पिस्टल सहित पकड़ पुलिस को सौंप दिया है। योगापट्टी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना में डुमरी पंचायत के वार्ड सदस्य राजा बाबू पटेल, उनके भाई विजय कुमार पटेल और ग्रामीण सुधन मांझी व रुस्तम मियां जख्मी हुए हैं। राजा बाबू पटेल को गले में गोली लगी है।

ग्रामीणों पर भी की अंधाधुध फायरिंग

अस्पताल में इलाजरत राजा बाबू पटेल ने बताया कि वे अपने भाइयों के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक से एक नकाबपोश अपराधी आया। आते ही उनको निशाना बना फायरिंग कर दी, जिससे गोली उनके गले में लग गई। इसे देख लोग उसे पकड़ने दौड़े तो अपराधी ने ग्रामीणों पर भी तीन फायरिंग की। इस दौरान अन्य लोगों को भी गोली लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि अपराधी फायरिंग करते हुए भागा। लोगों ने उसका पीछा करना शुरू किया। वह भागकर एक खेत में चला गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उसे चारों तरफ से घेर लिया।

ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना में अन्य अपराधियों के शामिल होने की आशंका में ग्रामीण गन्ने के खेत को घेरे हुए हैं। ग्रामीण गन्ने के खेत में अपराधियों की खोजबीन कर रहे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

ने कही एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने बताया कि अपराधी द्वारा फायरिंग करने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.