ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी खेलेंगे टी-20 वर्ल्ड कप

टी-20 विश्व कप 2022 के लिए BCCI ने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का ऐलान लिया। मोहम्मद शमी को बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया है। जसप्रीत पीठ में चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बीसीआई ने लिखा कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने मोहम्मद शमी को ICC पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में लिया है। शमी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। अभ्यास मैचों से पहले ब्रिस्बेन में टीम के साथ जुड़ेंगे। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को बैकअप के रूप में नामित किया गया है। वे जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। मोहम्मद शमी को पहले स्टैंडबाय के तौर पर जगह मिली थी। वह पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम का हिस्सा थे, लेकिन कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्हें बाहर हो पड़ा था। रिकवर नहीं हो पाने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

मोहम्मद शमी का क्रिकेट रिकॉर्ड
बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी के अनुभव को तवज्जो दी है। शमी ने अबतक भारत के लिए 60 टेस्ट, 82 वनडे और 17 टी-20 खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 216, वनडे में 152 और टी-20 में 18 विकेट लिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.