ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

प्रियंका गांधी वाड्रा ने गोवा में सत्ता में आने पर महिलाओं को नौकरियों में 30 फीसद आरक्षण देने का वादा किया

पणजी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार को गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Polls) के प्रचार का शंखनाद एक बड़े एलान के साथ किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि उनकी पार्टी गोवा की सत्ता में आती है तो वह महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देगी। इसके साथ ही प्रियंका ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party, AAP) पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने लोगों से राज्य में बाहर से आने वाली नई पार्टियों के बारे में सावधान रहने को कहा।

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने तटीय राज्य के अपने दिन भर के दौरे के दौरान क्यूपेम विधानसभा क्षेत्र के मोरपीरला गांव का दौरा किया। उन्होंने वहां आदिवासी महिलाओं से बातचीत की। वह आदिवासी महिलाओं के साथ उनके पारंपरिक नृत्य में भी शामिल हुईं। प्रियंका ने कहा कि इस बार जब आप मतदान करने जाएं तो सबसे पहले अपने बारे में, अपने राज्य और अपने परिवार के बारे में सोचें। आप उस पार्टी को वोट दें जो आपके मुद्दों का समाधान करने वाली हो।

कांग्रेस नेता ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कई पार्टियां बाहर से आएंगी। इन दिनों नई पार्टियां आ रही हैं। आप मतदान करने से पहले यह जरूर विचार करें कि बाहर से आए दलों ने उन राज्यों में क्या किया है जहां वे सत्ता में हैं। उन्‍होंने सवाल किया… क्या उन्होंने विकास किया है? मैं दिल्ली से हूं, आप दिल्ली से हैं। दिल्ली में इतना प्रदूषण है कि आप सांस भी नहीं ले सकते… प्रियंका गांधी ने कहा- केवल कांग्रेस पार्टी ही आपके लिए काम करेगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राज्य की सत्ता में आने के बाद कांग्रेस 30 फीसद नौकरियां केवल महिलाओं के लिए आरक्षित रखेगी। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। आपको अपने पर्यावरण, पानी, समुद्र और खेती को बचाना होगा। आपको सोचना होगा कि कौन सी पार्टी आपके लिए काम करेगी। इसके साथ ही प्रियंका ने गोवा में पानी की कमी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को हल करने का भी भरोसा दिया। मालूम हो कि आप गोवा की चुनावी राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाने की कोशिश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.