ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पराशर बोले- रवनीत को वर्करों का मतलब नहीं पता, सिर्फ आंतकियों का उठाते हैं फोन

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू पर निशाना साधा है। बिट्‌टू ने हाल ही में विजिलेंस और पंजाब सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि विजिलेंस ब्यूरो पंजाब सरकार के इशारे पर काम कर रही है। आप पार्टी बदलाव नहीं बदले की राजनीति कर रही है। वह कांग्रेस के वर्करों के साथ धक्केशाही नहीं होने देंगे। हर वर्कर के साथ वह कंधे से कंधा जोड़ खड़े हैं। इस बीच विधायक पराशर ने कहा कि बिट्‌टू वर्करों से कोसों दूर हैं।मुख्यमंत्री स्व.बेअंत सिंह के नाम के कारण ही बिट्‌टू लुधियाना से 2 बार MP बने है। पराशर ने कहा कि पहले श्री आनंदपुर साहिब के लोग बिट्‌टू को सांसद बनाकर कर खुद को ठगा महसूस कर रहे थे और अब लुधियाना के लोग भी यही महसूस कर रहे हैं।सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू।विधायक पराशर ने कहा कि बिट्‌टू कांग्रेसी वर्करों के फोन तक नहीं उठाते। बिट्‌टू सिर्फ आतंकियों के फोन उठाते हैं, जिससे उन्हें सुरक्षा का लाभ मिल सके। बिट्‌टू कभी विजिलेंस के बारे में अपशब्द बोलते हैं तो कभी मुख्यमंत्री के बारे में, जबकि विजिलेंस बखूबी काम कर रही है।विजिलेंस को सन्नी भल्ला से कुछ नहीं मिला तो उन्होंने कोर्ट में कह दिया कि फिलहाल सन्नी भल्ला को इस मामले से बाहर किया जाए जब जांच की जरूरत होगी तो उसे शामिल कर लिया जाएगा। पराशर ने कहा कानून अपना काम सही कर रही है। सांसद बिट्‌टू कानून के कार्यों में अड़चन न डाले।पराशर ने कहा कि लुधियाना के लोग समझ चुके हैं कि पंजाब की हितैषी पार्टी कौन सी है। पंजाब के लोगों को लगातार सरकार सहूलते मुहैया करवा रही है ताकि लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.