ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के गतिविधियों से कोई भी बच्चा न रहे वंचित : डीडीसी

मोतिहारी: डॉ राधाकृष्णन सभागार में आज पूर्वी चंपारण जिला शिक्षा विभाग के तत्वधान में जिला में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के क्रियान्वयन को लेकर जिला बुनियादी साक्षरता एवं ज्ञान ( एफ एल एन) फाऊंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी मिशन समिति की बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उप विकास आयुक्त कमलेश कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के कार्यान्वयन के लिए आगाऊ 20 अक्टूबर 2022 को प्राथमिक विद्यालयों की कक्षा एक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं शिक्षक संगोष्ठी के आयोजन को सफलतापूर्वक करने पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मौजूद राज्य स्तरीय पदाधिकारी पूजा मंडल ने पीपीटी के माध्यम से बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं डीडीसी श्री सिंह ने कहा कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के गतिविधियों से कोई भी बच्चा वंचित ना रहे। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत बच्चों को शिक्षण का लाभ पहुंचाया जाए।
उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 20 अक्टूबर 2022 को विद्यालय में होने वाले अभिभावक, शिक्षक संगोष्ठी की गतिविधियों का मॉनिटरिंग व्यापक पैमाने पर सुनिश्चित की जाए। बच्चों की दैनिक अधिगम प्रक्रिया में माता-पिता को शामिल करने और समुदाय एवं विद्यालय के बीच एक नियमित संबंध स्थापित करने के लिए कक्षा एक के बच्चों के अभिभावकों के लिए अभिभावक ,शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

– विद्यालय में होने वाले गतिविधियां :

बताया कि कक्षा 1 के छात्रों के अभिभावकों का बाल संसद दल द्वारा विद्यालय में स्वागत एवं सभी शिक्षकों के साथ अभिभावकों का परिचय कार्यक्रम होगा। वहीं बिहार राज्य गीत , मिशन निपुण बिहार गीत एवं चहक गीत को लाउडस्पीकर से सुनाना है। साथ ही अभिभावकों को विद्यालय का भ्रमण करवाना एवं उसके बाद उनके विचार लेना अनिवार्य है।
कहा कि बच्चों की समझ के साथ पढ़ने और बुनियादी गणितीय संक्रियाओं को करने की क्षमता ही एफएलएन है।
वहीं मिशन निपुण बिहार के तहत बाल वाटिका से कक्षा तीन तक के लिए मूलभूत लक्ष्य है, जिन्हें 2026- 27 तक प्राप्त करना है। मौके पर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर कुमार, प्राचार्य डायट, डीएवी पब्लिक स्कूल, र्पॉलिटेक्निक कॉलेज मोतिहारी, एनजीओ इनरव्हील, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी ,पूर्वी चंपारण आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.