ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना कॉलेज कैंपस में बमबाजी, हॉस्टल के दो गुटों में पत्थर भी चले, कई छात्र जख्मी

पटना: पटना विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पटना कॉलेज में दो हॉस्टल के छात्रों के बीच बमबाजी हुई है। देखते ही देखते मिंटो और जैक्सन हॉस्टल के छात्र वर्चस्व को लेकर आमने सामने आ गए। दोनों छात्रों के गुटों के बीच जमकर मारपीट और पथराव के साथ-साथ बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। इस बमबाजी और पत्थरबाजी में दोनों छात्र गुटों के कई छात्र घायल हो गए हैं। कॉलेज कैम्पस में हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज में उपस्थित छात्र और छात्राएं इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पीरबहोर थाने की पुलिस और टाउन डीएसपी पहुंच गए। पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। टाउन डीएसपी अशोक सिंह की माने तो पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव होना है। इसी को लेकर संभावना जताई जा रही है कि छात्र आपस में भिड़े। ‘मिंटो, जैक्शन और नदवी हॉस्टल के छात्रों के बीच वर्चस्व को लेकर मारपीट हुई। दोनों ओर से पत्थरबाजी भी हुई। जहां तक बम फोड़ने की बात है तो वो सही नहीं है। ये बम नहीं बल्कि सुतली पटाखा था। यही 5-6 पटाखे दोनों पक्षों ने फोड़े हैं। मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों से दो-दो तीन-तीन छात्र जख्मी हुए हैं”- अशोक कुमार सिंह, टाउन डीएसपी।
पटना कॉलेज को पुलिस छावनी में तब्दील होने के बाद भारी संख्या में महिला और पुरुष बल को कॉलेज कैम्पस में बुला लिया गया है। स्पेशल पुलिस फोर्स के अलावा पटना जिला पुलिस बल के जवानों को कॉलेज कैम्पस में तैनात किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। हालांकि मौके पर मौजूद डीएसपी ने कॉलेज कैम्पस में हुई बमबाजी की घटना से पल्ला झाडते हुए इसे दीवाली के दौरान छोड़े जाने वाले बम चलने कि बातें बताई है। दरसल यह पहला मौका नहीं है जब पटना विश्वविद्यालय में इस तरीके से हंगामा हुआ हो। पटना कॉलेज में ही कई बार छात्र आपस में भिड़ गए हैं और पुलिस के लिए नियंत्रण पाना काफी मुश्किल होता है। आज की घटना में 3 छात्र घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालात को काबू में करने की कोशिश जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.