ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की याद में 304 मरीजों को अब तक मिला निशुल्क इलाज

भदोही (संत रविदास नगर): भदोही के निजी अस्पताल में मरीजों को निशुल्क ओपीडी की सुविधा दी जा रही है।पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर उनके समर्थकों उन्हें कई तरह से श्रद्धांजलि दे रहे है। ऐसे में भदोही में स्थित एक अस्पताल में नेता जी की याद में पूरे 20 दिनों तक अस्पताल ने ओपीडी फ्री कर दी है। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग अस्पताल में पहुंचकर अपना इलाज करा रहे हैं। पूर्व मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हॉस्पिटल ने उनकी याद में 20 दिनों तक निशुल्क लोगों की सेवा करने का निर्णय लिया है। अभी तक 304 मरीजो का निशुल्क ओपीडी के तहत इलाज हुआ है।भदोही शहर के बाईपास रोड पर स्थित ईशी हॉस्पिटल ने फ्री ओपीडी की व्यवस्था की है। अस्पताल के चिकित्सक गणेश यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने ही भदोही को नया जिला 1994 में बनाया था।भदोही के निजी अस्पताल में मरीजों को निशुल्क ओपीडी की सुविधा दी जा रही है।नेताजी ने भदोही को बनाया था जिलाउन्होंने पूरे प्रदेश के विकास के लिए अनेकों कदम उठाए थे और उनकी वजह से प्रदेश विकास की तरफ अग्रसित हुआ। इस बीच हमारे बीच नेता जी नहीं रहे ऐसे में एक दिन मेरे ख्याल में आया कि नेता जी की याद में हमे भी कुछ करना चाहिए इसलिए मरीजों की सेवा के लिए ओपीडी 10 से 30 अक्टूबर तक फ्री ओपीडी का निर्णय लिया गया।ओपीडी की फीस 200 रुपए प्रति मरीजबताया जाता है कि ईशी हॉस्पिटल में अभी तक 304 मरीजों का निशुल्क ओपीडी के तहत इलाज किया गया है । अस्पताल में आए रमेश नाम के एक मरीज ने बताया कि नेता जी की याद में अस्पताल प्रशासन ने अच्छा कदम उठाया है। नेता जी की याद में लोगों की इस तरह से सेवा करने से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे। गौरतलब है कि ईशी हॉस्पिटल में ओपीडी की फीस प्रति मरीज 200 रुपया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.