ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गोरखपुर से कोलकाता के लिए एयरबस सेवा 30 अक्टूबर से

गोरखपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शीतकाल के मद्देनजर विमानों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल 30 अक्टूबर से 25 मार्च तक प्रभावी रहेगा। वहीं, अथॉरिटी ने 30 अक्टूबर से गोरखपुर से कोलकाता और हैदाराबाद की सीधी विमान सेवा का भी शेड्यूल जारी कर दिया है। हैदराबाद की फ्लाइट गोरखपुर एयरपोर्ट से दोपहर 1:50 रवाना होगी।नए शेड्यूल के हिसाब से आगामी दिनों में दिल्ली की चार, मुंबई की दो, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ और प्रयागराज की एक-एक फ्लाइट होगी। इंडिगो ने यात्रियों की सहूलियत के लिए 30 अक्टूबर से कोलकाता के लिए एयरबस सेवा शुरू करने का एलान किया है।

दिसंबर में पूरा हो जाएगा टर्मिनल भवन का निर्माण
गोरखपुर एयरपोर्ट पर करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन दूसरे टर्मिनल भवन का काम दिसंबर में पूरा हो जाएगा। दूसरे टर्मिनल के बन जाने से एयरपोर्ट 500 यात्रियों की क्षमता वाला टर्मिनल बन जाएगा। वर्तमान में एक बार में महज 200 यात्री ही चेकइन कर सकते हैं। नए टर्मिनल में स्वचालित सीढ़ियां, टिकट काउंटर, चेकइन काउंटर के साथ ही कैफेटेरिया, कॉफी शॉप, छोटे-छोटे अन्य शॉप के साथ ही एटीएम भी लगाई जाएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.