ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिर शर्मशार हुई दिल्ली: आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार, अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच झूल रही

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दो नाबालिगों द्वारा कथित रूप से बलात्कार की शिकार हुई आठ साल की बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी-मौत के बीच झूल रही है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना के सिलसिले में उन्होंने दो नाबालिगों को पकड़ा है। आधिकारिक बयान के अनुसार, दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को पुलिस को नोटिस जारी करके प्राथमिकी और गिरफ्तार आरोपी के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है।

बलात्कार करने वाले लोग मानव नहीं हो सकते-  स्वाति मालीवाल
महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘‘आठ साल की बच्ची के साथ क्रूर बलात्कार किया गया, वह अकल्पनीय दर्द से गुजर रही है और उसके जननांगों को पहुंचे गंभीर नुकसान के कारण वह आईसीयू में जिंदगी के लिए लड़ रही है। आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले लोग मानव नहीं हो सकते! दोषी को कठोरतम सजा देने की जरुरत है।” उन्होंने कहा, ‘‘मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करके 48 घंटों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट, प्राथमिकी तथा गिरफ्तार आरोपियों की पूरी जानकारी देने को कहा है।”

पढ़ें पूरा मामला
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 12 साल का बच्चा उसे अपने साथ घर बुला ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया, बच्ची शाम करीब साढ़े चार बजे घर लौटे तो उसने अपनी मां से दर्द होने की शिकायत की। बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बतायी जिसके आधार पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि बाल कल्याण समिति द्वारा काउंसलिंग के बाद बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं और पॉक्सो कानून में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शास्त्री पार्क के रहने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। डीसीडब्ल्यू द्वारा जारी बयान के अनुसार, उसे सोमवार को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के माध्यम से बच्ची के साथ बलात्कार की घटना की सूचना मिली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.