ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्वप्ना सुरेश के आरोपों से गरमाई केरल की सियासत

केरल में सोने की तस्करी मामले में स्वप्ना सुरेश ने सीपीएम नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वप्ना के आरोपों के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इसको लेकर भाजपा सत्ताधारी दल पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता केएस राधाकृष्णनन ने कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेता ने कहा कि राज्य के सीएम पिनाराई विजयन को अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।

राधाकृष्णनन ने कहा, ‘उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, वे आपराधिक हैं, इसलिए मुख्यमंत्री का यह कर्तव्य है कि वह अपने तीन सहयोगियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो वह उन्हें सजा से बचने में मदद करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि जिसने भी एक महिला के साथ बुरा बर्ताव किया है, उन्हें तुरंत जेल में डाल देना चाहिए।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि स्वप्ना सुरेश के सीएम पिनाराई विजयन और उनकी बेटी पर लगे आरोपों की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘स्वप्ना के आरोपों की जांच होनी चाहिए। यह के-रेल नहीं है, यह वी-रेल है, इसका क्या मतलब है? ये प्रोजेक्ट सीएम की बेटी के लिए पैसे जमा करने के लिए लाया गया था। मुझे वास्तव में इससे शर्म आती है। 1957 के बाद से किसी ने कभी किसी मुख्यमंत्री के परिवार पर आरोप नहीं लगाया।’

क्या हैं Swapna Suresh के आरोप?

गौरतलब है कि स्वप्ना सुरेश ने सीपीएम के पूर्व स्पीकर पी श्रीरामकृष्णन, देवस्वम बोर्ड के पूर्व मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन और पूर्व वित्त मंत्री डॉ थॉमस इसाक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को कहा, ‘उन्होंने मुझे यौन संबंध बनाने को कहा था। वे मेरे पास आए थे । उन्होंने फोन पर और यहां तक कि मेरे सामने अनैतिक व्यवहार किया। ये लोग वास्तव में राज्य पर शासन कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.