ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुलशन ग्रोवर ने सैफ पर लगाया लुक कॉपी करने का आरोप

बॉलीवुड में बैडमैन के नाम से मशहूर एक्टर गुलशन ग्रोवर का कहना है कि एक्टर सैफ अली खान और सुनील शेट्टी कोई भी नेगेटिव रोल करने से पहले उनका लुक कॉपी करते हैं। गुलशन ग्रोवर ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान यह सभी बातें कही हैं। दरअसल, हाल ही में गुलशन ग्रोवर से आज के दौर में उनके पसंदीदा विलेन के बारे में पूछा गया। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह जवाब दिया। गुलशन ग्रोवर ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अपने तीन अच्छे दोस्तों- जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और सुनील शेट्टी की वजह से उनके पास प्रोजेक्ट्स आने बंद हो गए।
गुलशन ग्रोवर ने अपने करियर में तमाम फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ज्यादातर नेगेटिव रोल ही निभाए हैं। वह रॉकी, सदमा, सोहनी महिवाल, खतरों के खिलाड़ी, राम लखन, सौदागर, कुर्बान, अनाड़ी, राजा बाबू, मोहरा, राजा की आएगी बारात, हेरा फेरी, कौन कितने पानी में, सड़क, सूर्यवंशी जैसी तमाम फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान जब गुलशन ग्रोवर से पूछा गया कि आज के दौर में उनका फेवरेट विलेन कौन है? इस पर गुलशन ग्रोवर ने कहा, ‘मुझे पता है। ये सभी (जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और सुनील शेट्टी) मेरी फिल्में देखते हैं। ऐसे में कौन फेवरेट हो सकता है?’
गुलशन ग्रोवर ने आगे कहा कि ‘जैकी, संजय और सुनील मेरे रोल ये करने लग गए।’ बातचीत के दौरान गुलशन ग्रोवर ने सैफ अली खान का भी नाम लिया। उन्होंने कहा, ‘सैफ अली खान के घर पर तो मेरी 100 तस्वीरें होंगी। रोज मेरी फोटो निकाल कर सोचता होगा, दाढ़ी कैसे लगाऊं, आंख में काजल कैसे लगाऊं, क्या करूं?’
वहीं सुनील शेट्टी का नाम लेते हुए कहा कि ‘सुनील ने तो लाइब्रेरी और फोटोज का एक गुलशन ग्रोवर सेक्शन बनाया है।’ गुलशन ग्रोवर ने दावा किया, ‘ये सभी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के पास जाते हैं आलिम के पास तो पूरी स्क्रैपबुक होगी। वह खुद मेरी फिल्में देखता है और इन लोगों को बताता भी नहीं कि गुलशन ग्रोवर से स्टाइल कॉपी कर रहा हूं।’ गुलशन ग्रोवर के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह ‘इंडियन 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में कमल हासन लीड रोल प्ले करेंगे। इसके अलावा भी गुलशन ग्रोवर के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.