दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जमकर पीटा, गंभीर घायल रैपुरा अस्पताल में भर्ती
पन्ना: जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में बीती बुधवार की रात परिवार के दो पक्षों में पुराने विवाद के चलते लाठी-डंडे चल गए। दोनों पक्ष के लोगो ने एक दूसरे पर जमकर पीटा। इस हमले में एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल बताए जा रहे है।पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में बुधवार की रात करीब 8 बजे मनु चौधरी और राजकुमार चौधरी के परिवार के बीच पुराना मामूली विवाद था। बदला लेने के लिए मनु चौधरी अपने कुछ दो-तीन साथियों के साथ राजकुमार चौधरी के घर गए और गालीगलौज करने लगे। वह वहां से वापस आ गए। जब राजकुमार के माता-पिता घर आए तो उसने सारी बात बताई।गंभीर घायल रैपुरा अस्पताल में भर्तीगुस्साए माता-पिता और राजकुमार चौधरी लाठी डंडे लेकर मनु चौधरी के घर पहुंचे और फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच जमकर लाठी डंडें बरसने लगे, जिससे मनु चौधरी सहित वृद्ध महल सम्पतिया के सिर में भी चोटें आ गईं। इस मार-पिटाई में मनु चौधरी गंभीर घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के दो लोग भी चोटिल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में रैपुरा अस्पताल में भर्ती करवाया है।दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्जदोनों पक्ष के एक-एक गंभीर घायलों को कटनी जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। वहीं मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के ऊपर मुकदमा कायम कर लिया है। मामले की जांच जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.