जनता दरबार का किया गया आयोजन
मोतिहारी: प्रभारी जिलाधिकारी, समीर सौरभ की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन सभागार ,मोतिहारी में जनता दरबार का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रखंडों से आए जनता दरबार में लगभग 87 फरियादियों के शिकायतों का शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।शिक्षा ,स्वास्थ्य ,विद्युत ,कृषि ,
सामाजिक सुरक्षा, अतिक्रमण , भूमि विवाद, महिलाओं की समस्या आदि विषयों से संबंधित प्राप्त आवेदन को शीघ्र निष्पादन करने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अपर समाहर्ता आपदा , विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, वरीय पदाधिकारी आपदा शाखा , डीपीओ आईसीडीएस, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।