ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चोरों ने सात घरों का ताला तोड़ कर नकदी समेत 12 लाख की ज्वेलर्स की चोरी

तुरकौलिया: तुरकौलिया,थाना क्षेत्र के माधोपुर अहिरटोली व खाप टिकैता में बीती रात सात घरों मे चोरी की घटना को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया हैं। चोरों ने नकदी सहित करीब 12 लाख रुपये से ज्यादा जेवरात की चोरी किया हैं। एक साथ सात घरों में चोरी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश हैं। पुलिस की गश्त टीम पर लोग सवाल उठा रहे हैं। चोरी के शिकार हुये पीड़ितों में माधोपुर अहिरटोली के मनीष कुमार यादव, प्रमोद यादव, त्रिभुवन यादव, पूर्व सैनिक उमेश प्रसाद यादव व खाप टिकैता के गौशे आलम अंसारी, नसीम अंसारी तथा मुंन्ना अंसारी हैं। इनमें मनीष यादव व प्रमोद यादव के घर भीषण चोरी हुई हैं। जबकि अन्य घरों में कुछ खास सफलता चोरों को नहीं मिली है। पीड़ित मनीष यादव ने बताया कि उसके मकान में आठ कमरा है। दो कमरों में परिजन सोये हुये थे। जबकि छह घरों में ताला लगा हुआ था। चोरों ने सोये हुए रूम का बाहर से किल्ली लगा दिया था। इसके बाद अन्य छह घरों का ताला तोड़कर आलमीरा, बॉक्स, सूटकेस में रखें सोने का हार, मंगलसूत्र, झुमका, टिका, नथिया, चेन, अंगूठी, चांदी का पायल, 10 सिक्का, हथशंकर आदि की चोरी कर ली गई जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपया है। वही घर बनाने के लिए रखें 3 लाख रुपया भी चोरी कर लिया है। दूसरी तरफ प्रमोद यादव ने बताया कि ट्रंक पेटी का ताला तोड़कर नकदी 50 हजार सहित दो लाख के जेवरात चोरी हुई है। वही पूर्व सैनिक उमेश यादव ने बताया कि करीब 12 बजे रात्रि में उनके घर का लॉकर तोड़ने की आवाज आई छोटी बहन बाहर निकलने की कोशिश की तो बाहर से दरवाजा बंद था। शोर मचाने पर चोर भाग निकले। इसी तरह अन्य घरों में घुस चोरी का प्रयास चोरों के द्वारा किया गया है। खाप टिकैता के नसीम अंसारी का नया छोटा साइकिल ले चोरी कर ली है। सभी पीड़ित थाना में आवेदन देकर करवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.