ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सहारा प्रमुख सुब्रत राय समेत 12 पर नामजद केस दर्ज, 250 लोगों ने दिया आवेदन

पटना: फुलवारी शरीफ थाने में सहारा इंडिया समूह के मालिक सुब्रत राय और उनकी पत्नी सपना राय समेत चेयरमैन और प्रबंध निदेशक समेत 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। सहारा में जमा करोड़ों कि राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज फुलवारी शरीफ के ढाई सौ अभिकर्ताओं और जमाकर्ताओं ने थाना में मामला दर्ज कराया है और भुगतान करने की मांग की है। इसको लेकर के पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुए फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष सफिर आलम ने बताया कि लगभग ढाई सौ के आस पास लोगों द्वारा एक आवेदन दिया गया है। इसमें आवेदनकर्ताओं का कहना है कि सहारा में उन्होंने पैसा इन्वेस्ट किया था। उनकी मैच्योरिटी पूरी हो गयी है, लेकिन उनको मैच्योरिटी का पैसा नहीं मिल रहा है। आवेदकों ने कई स्तर से बात करने का प्रयास किया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। मामला दर्ज करने वाले विशाल ने बताया कि फुलवारी शरीफ में लगभग 1500 लोगों का सहारा भुगतान नहीं कर पाई है। उनकी मैच्योरिटी पूरी हो चुकी है और कई बार सहारा के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन भुगतान नहीं हो सका। काफी दिनों के बाद फुलवारी शरीफ थाना में मामला दर्ज किया गया है। इसमें सहारा के मालिक समेत ब्रांच के मैनेजर तक को नामजद किया गया है। लगभग 12 लोग नामजद किए गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में आवेदन दिया गया है जिसमें सहारा इंडिया समूह के मालिक सुब्रत राय और उनकी पत्नी सपना राय समेत चेयरमैन और प्रबंध निदेशक समेत 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। बहरहाल, फुलवारी शरीफ पुलिस ने सहारा के मालिक समेत बड़े बड़े अधिकारियों पर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन इस पर किस तरह की कार्रवाई कर पाती है यह देखने वाली बात होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.