ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

7वीं की छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया एमएमएस

गाजियाबाद ।  गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में सातवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ एक महीने में कई बार दुष्कर्म करने और उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी के अगवा होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को भी बरामद कर लिया था। पुलिस ने जब पीड़िता के बयान दर्ज कराए तो उसने दुष्कर्म होने की बात बताई। इसमें तीन युवकों और उनकी बहन के शामिल होने का भी आरोप लगाया है। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में सात नवंबर को किशोरी की मां ने बुलंदशहर के युवक को नामजद करते हुए नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आठ नवंबर को मालीवाड़ा क्षेत्र से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया था। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कराए तो उसने दुष्कर्म की बात कही। साथ ही इस मामले में शामिल अन्य लोगों के नाम भी सामने आए। इसमें प्रशांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां के अनुसार, वह परिवार के साथ किराये के मकान में रहती है। आरोपी भी उसी घर में रहते हैं। उनकी बेटी ने बताया कि दिवाली से पहले वह अपने कमरे में थी। इस दौरान शिवम और शिवांशु कमरे में आए और गेट बंद कर शिवम ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शिवांशु ने उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका शोषण किया। इसके बाद में अपने प्रशांत नाम दोस्त को इस बारे में बताकर उससे भी परेशान करवाने लगे। बताया जा रहा है कि प्रशांत ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को शिकायत होने के बाद उन्होंने किशोरी को बरामद किया और उसके बयान में यह बात सामने आई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.