ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सैंट्रो गाड़ी समेत पकड़ा युवक; 53 पेटी अवैध शराब बरामद

अंबाला: पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी रविंद्र कुमार।हरियाणा के अंबाला में अवैध शराब की तस्करी के धंधे में संलिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी के कब्जे से अवैध शराब की 53 पेटी बरामद की है। आरोपी रविंद्र कुमार उर्फ बिट्‌टू दुधला मंडी अंबाला कैंट का रहने वाला है, जो DRM ऑफिस की तरफ से अपनी गाड़ी में शराब भरकर लौट रहा था। इसी बीच, एंटी नारकोटिक्स सैल ( ANC) की टीम ने दबोच लिया।ASP पूजा डाबला ने बताया कि पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम सोमवार रात कैपिटल चौक अंबाला कैंट में तैनात थी। इसी बीच, सुरक्षा एजेंट ने गुप्त सूचना दी कि दुधला मंडी अंबाला कैंट निवासी रविंद्र कुमार उर्फ बिट्‌टू अपनी सैंट्रो गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहा है।अवैध शराब की 53 पेटी पकड़ीपुलिस ने पड़ाव थाना के एरिया में रेलवे फाटक के नजदीक नाकाबंदी करके DRM ऑफिस की तरफ से आ रही गाड़ी को पकड़ा था। तलाशी लेने पर गाड़ी से देसी शराब 17 पेटी बोतल, 6 पेटी आधे, 30 पेटी पव्वे समेत कुल 53 पेटी अवैध शराब की बरामद की है, जिनमें कुल 651 बोतल थी।3 जगह से 4 आरोपी और पकड़ेASP ने बताया कि इसके अलावा 3 अलग-अलग जगह से भी 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 35 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपी रवि कुमार व सुमित कुमार को तोपखाना बाजार अंबाला कैंट, गुरुद्वारा श्री मंजी साहब के पास से मनमोहन नगर निवासी रामचंद्र और पटेल रोड काजीवाड़ा से गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 35 बोतल देसी शराब की बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में केस दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.