किसान आंदोलन : 24 नवंबर को जीटी रोड जाम करेंगे किसान
चंडीगढ़ : भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने गुरुवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेलवे की पूरे भारत में सभी केस वापस लेने की घोषणा के बाद अब 24 नवंबर को रेलवे ट्रैक जाम नहीं करने का फैसला लिया गया है। गुरनाम चढूनी ने कहा कि गृहमंत्री अनिल विज का बयान केवल गुमराह करने वाला है। किसान आंदोलन के सभी केस वापस नहीं लिए गए हैं। हरियाणा सरकार ने 24 नवंबर से पहले हरियाणा से संबंधित किसान आंदोलन के दौरान के सभी (लगभग 294 केस) केस और आंदोलन के पहले के सभी केस वापस न लिए तो मोहड़ा अनाज मंडी (अंबाला) के पास 24 नवंबर को जीटी रोड जाम किया जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.