ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कॉलेज स्टूडेंट ने मॉडलिंग के साथ की कैटवॉक, 50 प्रतिभागियों को हरा कर जीतीं खिताब

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के पिछड़े और आदिवासी बाहुल्य जिला जशपुर की आदिवासी स्टूडेंट रिया एक्का ने भिलाई में आयोजित ग्लैमर इवेंट में मिस इंडिया का खिताब हासिल की है। बिलासपुर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही रिया एक्का ने 50 प्रतिभागियों को हराकर जीत का ताज हासिल की है।दरअलसल, मूलत: जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र के डगडऊवा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय रिया एक्का कॉलेज स्टूडेंट है और बिलासपुर के सरकंडा में रहकर पढ़ाई करती है। बचपन से ही रिया की रूचि पढ़ाई के साथ-साथ फैशन में भी रही है। अब वह फैशन के साथ ही मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाना चाहती हैं।कैटवॉक रैंप करती रिया एक्का।2020 में बनी थी मिस सरगुजारिया एक्का प्रयास पब्लिक स्कूल से 12वीं पास करने के बाद बिलासपुर में निजी कॉलेज में पढ़ती है। उसे शुरू से ही मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक है। वह पहले भी कई एल्बम में काम कर चुकी है। साल 2020 में रिया एक्का मिस सरगुजा चुनी जा चुकी है।50 प्रतिभागियों में रिया को मिला खिताबरिया ने बताया कि इस फैशन और मॉडल इवेंट में उसके अलावा 50 प्रतिभागी शामिल हुईं थीं। कैटवॉक रैंप में रिया ने अपनी स्टाइल और पैशन से आयोजकों का दिल जीत लिया। इस खिताब को हासिल करने के साथ ही रिया का हौसला बढ़ा है और अब वह मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाना चाहती है।2020 में बन चुकी है मिस सरगुजा।कम्पीटिशन में ये थे जजेसइस प्रतियोगिता का आयोजन ग्लैमर प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ, इसमें बतौर जज एक्टर, मॉडल और रियालिटी शो के विनर प्रिंस नरूला, एक्ट्रेस युविका चौधरी, एक्टर व्योमेश कॉल और रोडीज विनर, एक्टर और मॉडल अरुण शर्मा मौजूद रहे। जिन्होंने रिया को यह खिताब दिया।बिलासपुर में कर रही कॉलेज की पढ़ाई।आर्मी में मेजर हैं पिता, मां हैं पंचायत सचिवरिया एक्का ऐसे क्षेत्र से आती है, जहां आज भी रूढ़ीवादी परंपरा के लोग रहते हैं और लड़कियां घर से बाहर निकलकर कुछ करने की सोच भी नहीं सकती। दरअसल, इस आदिवासी इलाके में सबसे ज्यादा ह्यूमन ट्रैफिंकिंग भी होती है। ऐसे में रिया को अपने परिवार और खासकर माता-पिता का भरपूर सपोर्ट मिला। उनके पिता आर्मी में मेजर है और मां ग्राम पंचायत की सचिव हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.