ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सेना में शहीद जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही उमड़ा जन सैलाब लगे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे

खिजरसराय प्रखंड के लोदीपुर गांव के रहने वाले सेना के जवान अजीत कुमार यादव जो बीएसएफ के 194 बटालियन गुजरात गांधीनगर में कार्यरत थे उनकी मौत ड्यूटी के दौरान बुधवार को हो गई थी। मौत के कारणों का पता समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका था। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर इस्लामपुर के रास्ते आने की खबर मिलते ही लोदिपूर, खिजरसराय और आसपास के दर्जनों गांव के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में बाइक पर सवार होकर इस्लामपूर की ओर आगवानी के लिए निकल गए। शाम होते होते इस संख्या में और इजाफा होता गया और इस्लामपुर से खिजरसराय तक एक रैली का रूप धारण कर लिया। सेना की गाड़ी जिसमें जवान का पार्थिव शरीर रखा था उसके पीछे पीछे लोग रास्ते भर जय हिंद, वंदे मातरम, भारत माता की जय आदि नारे लगाते रहे जिससे लोगों मे देशभक्ती का जूनून फूट फूट कर बाहर आ रही थी और उनके नारों से पुरा आसमान गुंजायमान हो गया। जवान का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचते ही गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया, इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने के लिए अतरी के विधायक रंजीत कुमार यादव भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.