ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी से की शिष्टचार भेंट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री के कक्ष में हुई इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलबाजियां शुरू हो गई हैं। बाद में सदन में संविधान दिवस पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने कहा कि वह एक समय शुभेंदु को भाई की तरह मानती थीं।
दोनों के बीच 2020 के अंत से अनबन शुरू हो गयी थी जब अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया था तथा विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम में टीएमसी सुप्रीमो बनर्जी को हराया था। दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब अधिकारी ने शिकायत की कि उनका नाम विधानसभा में संविधान दिवस कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में शामिल नहीं किया गया है। भाजपा नेता ने यह भी कहा था कि वह कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे।
दोपहर में भोजनवाकाश के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नंदीग्राम के विधायक अधिकारी को भाजपा नेताओं मनोज तिग्गा और अग्निमित्रा पॉल के साथ मुख्यमंत्री के कक्ष में प्रवेश करते देखा गया। बैठक के बाद बनर्जी ने कहा मैंने शुभेंदु को चाय के लिए आमंत्रित किया था। अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी। इसका कोई और निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए। मैंने चाय नहीं पी।
कांग्रेस नेता कमुरजान चौधरी ने शिष्टाचार मुलाकात पर प्रतिक्रिया करते हुए दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए दीदी-मोदी पैच-अप की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा केंद्र ने कल प्रधानमंत्री ग्राम आवास योजना के लिए धन जारी किया और बनर्जी पांच दिसंबर को मोदी से मिलने वाली हैं। आज मुख्यमंत्री ने शुभेंदु से मुलाकात की। ये सभी इस तथ्य की ओर इशारा करते हैं कि ‘दीदी-मोदी पैच-अप’ की प्रक्रिया चल रही है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा बैठक से यह साफ हो गया है कि तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सहमति है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.