ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम मोदी ने दो अनाथ बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी उठाई

भरुच | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी माहौल के बीच दो अनाथ बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी उठाई है| भरुच जिले के नेत्रंग में आयोजित जनसभा से पहले पीएम मोदी ने दोनों बच्चों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि उनके भविष्य की सभी जरूरतों को वह पूरी करेंगे| गुजरात चुनाव प्रचार की कमान पीएम मोदी ने संभाल ली है और वह गुजरात में ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो कर भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं| रविवार को पीएम मोदी के भरुच जिले के नेत्रंग में रैली का आयोजन किया गया था| इस रैली से पहले पीएम मोदी ने दो ऐसे अनाथ बच्चों से मुलाकात की जो मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं| छह साल पहले दोनों बच्चों के माता-पिता की मौत हो गई थी| माता-पिता की मौत के बाद बच्चे मजदूरी करने लगे| पीएम मोदी ने बच्चों का वीडियो देखा था और आज नेत्रंग पहुंचने पर दोनों से मुलाकात की| अवि और जय नामक बच्चों की पीएम मोदी जिम्मेदारी उठाते हुए उनकी हर जरूरत पूरी करने का आश्वासन दिया| इस बात का पीएम मोदी ने अपनी जनसभा में उल्लेख किया और कहा कि एक बच्चा बड़ा होकर कलेक्टर और दूसरी इंजीनियर बनना चाहता है| दोनों बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए हम पूरी मदद करेंगे|

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.