ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोगों ने पार्षद पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बोले- गंदगी में जीना मुहाल

महोबा: महोबा में नगर निकाय चुनाव के करीब आते ही अब संभावित उम्मीदवारों के चेहरे भी सामने आने लगे हैं। वहीं “” भी अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए 5 साल के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने में लगा हुआ है। महोबा शहर के वार्ड नंबर 5 को बंधानवार्ड नाम से जाना जाता है।आज हम “आपका शहर आपका वार्ड” के तहत महोबा के वार्ड नंबर 5 बंधानवार्ड में सभासद के वादों की हकीकत परखने पहुंचे। जहां विकास के नाम पर किए गए वादों की सच्चाई ही धूमिल दिखाई दी। यही नहीं वार्ड वासियों ने सभासद पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।एक ओर दरगाह दूसरी ओर मंदिरइस वार्ड में जहां एक तरफ रामकुंड पवित्र स्थान है वहीं दूसरी तरफ हाजी फिरोजशाह की दरगाह बनी हुई है। वहीं इसी वार्ड से होकर महोबा के सिद्धपीठ बड़ी चंद्रिका और छोटी चंद्रिका मंदिर जाने का रास्ता है। मगर यहां विकास कार्यों को इन पांच सालों में कोई विशेष गति नहीं मिल पाई है।वार्ड जाने का मुख्य मार्ग ही गड्ढायुक्तइस वार्ड के 17 सौ मतदाताओं ने सावित्री रैकवार को अपने वार्ड का सभासद इसलिए बनाया था कि इस वार्ड में विकास कार्य होंगे। धार्मिक लिहाज से इस वार्ड का बड़ा महत्व है मगर विकास के मामले में ये बड़ा पिछड़ा हुआ है। वार्ड का मुख्य रास्ता ही गड्डायुक्त है।दोनों धार्मिक स्थलों पर गंदगी और जलभरावउखड़ा हुआ रास्ता का निर्माण भी सभासद नहीं करा पाई। वार्ड में जगह-जगह जलभराव और गंदगी से यहां लोग खासे परेशान है। वार्ड के हर रास्ते और गलियों पर कचड़ा पड़ा दिखाई देता है। बड़ी बात तो यह है कि हाजी फिरोजशाह दरगाह के पास भी गंदगी के ढेर और जलभराव की समस्या बनी हुई है। धार्मिक स्थलों के पास गंदे जानवर घूमते रहते हैं।पार्षद पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपइस वार्ड के सभासद पर स्थानीय लोगों ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास का लाभ सभासद द्वारा अपने करीबियों को दिलाया गया है जबकि वार्ड में पात्र गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया। वार्ड वासियों ने सभासद पर इस पांच वर्ष में सिर्फ नाम के काम करने का आरोप लगाया है। सभासद के प्रति लोगों की नाराजगी देखी जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.