ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हादसे में बड़े भाई की मौत, छोटा घायल; मजदूरी करने जा रहे थे

उन्नाव: माखी थाना क्षेत्र के उन्नाव हरदोई मार्ग स्थित बौनामऊ गांव गौशाला के पास आज घने कोहरे के चलते अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे के समय बाइक पर पीछे बैठा छोटा भाई जख्मी हो गया। घायल भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।पहिए के नीचे आने से गई जानबौनामऊ गांव का रहने वाला शिवम (26) अपने छोटे भाई सत्यम के साथ बाइक से दही चौकी स्थिति प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए बाइक से जा रहे थे। अभी दोनों थाना गांव स्थित गौशाला के पास ही पहुंचे थे कि घने कोहरे के कारण सामने से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक सवार के सड़क पर गिरने से शिवम टायर के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक के साले ने दी तहरीरजबकि छोटा भाई सत्यम दूसरी ओर जा गिरा था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला। मृतक शिवम के साले संजय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मृतक मजदूरी करता था। उसका तीन साल का एक बेटा है। पति की मौत से पत्नी आहत है। मोर्चरी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.