ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बोले- रामपुर में भाजपा की जीत से आजम के आतंक का अंत, अखिलेश-शिवपाल दिखावे के लिये अलग थे | Said- Azam’s terror ended with BJP’s victory in Rampur, Akhilesh-Shivpal were different for appearances

कासगंज: रामपुर में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने अपनी जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को हराकर रामपुर में बीजेपी का परचम लहराया है। रामपुर में बीजीपी की जीत पर रामपुर चुनाव के प्रभारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपनी खुशी जाहिर की और भाजपा की जीत को आजम खान के आतंक का अंत बताया। रामपुर के चुनाव प्रभारी ब्रज बहादुर भारद्वाज का रामपुर में जीत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। की टीम से बातचीत करते हुए ब्रज बहादुर भारद्वाज ने कहा कि रामपुर में आजादी के बाद से आज भाजपा को जीत मिली है और रामपुर में भाजपा की जीत का मतलब है कि रामपुर में आजम खान के आतंक का अंत हुआ है। निकाय चुनाव पर बोलते हुए ब्रज बहादुर ने कहा कि निकाय चुनाव में धर्म के नाम पर नहीं विकास के नाम पर भाजपा चुनाव लड़ाएगी।अखिलेश और शिवपाल पर साधा निशानाअखिलेश और शिवपाल के विलय पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने कहा कि वे दोनों लोग एक ही थे। बस जनता को दिखाने के लिए अलग थे। शिवपाल यादव के पास अब कोई ऑप्शन नहीं है इसलिए उन्हें तो एक होना ही था, क्योंकि चाचा-भतीजे दोनों एक दूसरे का राज जानते हैं, इसलिए एक ही रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.