केस उठाने से किया इंकार तो फोड़ा सिर, हत्या की दी धमकी
नवादा : रविवार की दोपहर रजौली थाना क्षेत्र के बंधन छपरा गांव में केश उठाने से इनकार किया तो दयानंद पांडेय की पुत्री काजल कुमारी का मार-पीट कर सिर फोड़ दिया। परिजन आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉ रघवेंद्र भारती ने प्राथमिक उपचार किया और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया। अस्पताल पहुंचे घायल काजल के भाई धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि वर्ष वर्ष 2018 में मेरे दादा उमा शंकर पांडेय का पीट-पीटकर गांव के ही पिंटू पांडेय, अरुण पांडेय और सचिन पांडेय ने हत्या कर दिया था।इस मामले में यह लोग जेल भी गया था जेल से छूट के आने के बाद लगातार हम लोगों पर केस उठाने का दबाव बना रहा है। जब हम लोग किस उठाने से इनकार करते हैं तो हम लोगों के घर में घुसकर यह लोग मेरे घर में रहे बुजुर्ग दादी मेरी मां और बहन और हम लोगों के साथ मार-पीट किया है। मेरे दादा की हत्या में सभी शामिल आरोपित हम लोगों को भी बार-बार धमकी देता है। कि केस नहीं उठाएगा तो तुम लोगों को भी हत्या कर देंगे। इसकी जानकारी हम लोगों ने कई बार पुलिस को भी दिया है।