ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नुक्कड़ नाटक से ठंड से बचाव हेतु किया जागरूक

फुलवारी शरीफ। सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच की ओर से साप्ताहिक नुक्कड़ नाटक की श्रृंखला में महेश चौधरी द्वारा लिखित एवं निर्देशित नुक्कड़ नाटक “शीतलहर (ठंड) से बच के रहिह” की प्रस्तुति वाल्मी में की गई।
नाटक की शुरुआत सौरभ राज के स्वरबद्ध गीत- ठंडा से बच के तू घरवे में रहीह, ना त लग जाई ठंडा ऐ गोरीया, गरम कपड़ा पहन के निकलीह .. से की गई।
ठंड दस्तक दे चुका है इसलिए ठंड से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान में नाटक के माध्यम से लोगों को दिखाया गया कि इस शीतलहर के मौसम में अनावश्यक रूप से बाहर ना जाए खासकर वृद्ध एवं बच्चे, बीपी- शुगर से पीड़ित मरीजों एवं बुजुर्गों को हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज की संभावना बढ़ जाती है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज की घटनाएं होती है या फिर स्नान करने के गलत तरीके से भी हो सकता है इसलिए नहाते वक्त यह ध्यान रखना चाहिए कि सबसे पहले सिर पर पानी नहीं डालें। शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए घर से बाहर निकलते समय ऊनी एवं गर्म कपड़े पहन कर ही बाहर निकले। शरीर में उष्मा के प्रवाह को बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार एवं गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें जैसे खजूर कर्म दूध में गला कर खाएं, अदरक, हल्दी, तुलसी, आंवला, विटामिन सी की गोलियां, लहसुन, गरम-मसाला, शिमला मिर्च, पनीर चिल्ली और चिकन सूप पिए। यह प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
नाटक के कलाकार महेश चौधरी, सौरभ राज, अमन, नमन, करण, रंजन, गोलू, शशांक, हरिकांत, कामेश्वर प्रसाद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.