ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जननायक कर्पूरी की सोच, नीति एवं आदर्शों पर चलती है जदयू : उमेश सिंह कुशवाहा

कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाने के लिए पार्टी कार्यालय में हुयी बैठक
मुख्यमंत्री सामाजिक न्याय एवं सामाजिक सुधार के लिए करते हैं काम

 

पटना। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी को बापू सभागार, पटना में धूमधाम से मनाने के लिए पार्टी मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में तैयारी समिति की बैठक जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विधायक श्री विजय निषाद जी की अध्यक्षता में हुयी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रति वर्ष 24 जनवरी को हमलोगों की पार्टी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाती रही है। बीच के दिनों में कोरोना के कारण हम इसे सामान्य रूप से मनाने को विवश हो गए थे पर इस बार हमलोग पूरे उत्साह के साथ बापू सभागार में अपने प्रिय नेता की जयंती मनाएंगे।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और हमारे नेता मुख्यमंत्री जी 17 वर्षों से जननायक के आदर्शों पर चलते हुए उनके सपने को साकार करने, सामाजिक न्याय एवं सामाजिक सुधार के लिए काम करते रहे हैं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में इन्होंने जितना काम किया है उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता। अतिपिछडे एवं महादलित समुदाय के विकास व उत्थान के प्रति हमारी पार्टी समर्पित रही है। हमारे सर्वमान्य नेता की कथनी और करनी एक है वो गाल बजाने वाले लोगों में नहीं हैं।
उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अति पिछडा समाज की पार्टी जदयू के आधार वोट में सेंधमारी करने का प्रयास आज वही भाजपा कर रही है जो अति पिछड़ा विरोधी है। भाजपा का असली चेहरा पिछले दिनों सम्पन्न निकाय चुनाव में सामने आ चुका है जब उसने अति पिछड़ों के आरक्षण को साप्त करने की पूरी साजिश रची पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहते यह संभव नहीं हो पाया। बैठक का संचालन श्री शिवशंकर निषाद ने किया।
बैठक में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के सभी जिलाध्यक्ष, जहानाबाद के माननीय सांसद चंदरेश्वर चंद्रवंशी, विधान परिषद में मुख्य सचेतक श्री संजय गाँधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता चंदन सिंह, अशोक बादल, शिव शंकर निषाद, बासुदेव कुशवाहा, श्रीमती अंजुम आरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.