भाकपा माले की रैली को सफल बनाने को लेकर जनसभा का आयोजन
गया। गुरूवार को खिजरसराय प्रखंड के कुड़वा बाजार में लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली के आयोजन को लेकर जनसभा का आयोजन किया गया, यह रैली 15 फरवरी 2023 को गांधी मैदान पटना में आयोजित है।अयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए निरंजन कुमार सचिव भाकपा माले जिला गया ने कहा की पूरे देश में सांप्रदायिक, सामंती, फासीवादी सत्ता जनता की लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल रहा है और संविधान लोकतंत्र के लिए खतरा उत्पन्न कर दिया है जनता का रोजी रोजगार के अवसर समाप्त कर जीवन जीने के लिए जरूरी खाने पीने का सामान पर जीएसटी लादा गया है जिससे महंगाई आसमान छू रही है, समाज में नफरत और जोर जबरदस्ती का बीज बुना जा रहा है इन्ही सब जुल्मों के खिलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए आप सभी 15 फरवरी को पटना की रैली में आकर इसे सफल बनाये। इस जनसभा को भाकपा माले के विभिन्न नेताओं ने सम्बोधित किया जिसे सुनने असापास के दर्जनों गाँवों के माले कार्यकर्ता मौजूद थे।