ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजद जान गई है नीतीश की कोई राजनीतिक हैसियत नहीं : सम्राट चौधरी

एनडीए की सरकार ने जातीय जनगणना का निर्णय लिया, राजद अब तक लटका कर रखी है : सम्राट चौधरी

पटना। बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने शुक्रवार जातीय गणना में छह महीने देरी के बाद भी शुरू नहीं होने पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एनडीए सरकार की कैबिनेट ने जून में जातीय गणना को मंजूरी दी लेकिन अब तक मात्र मकान की गिनती शुरू हुई है।

पटना प्रदेश कार्यालय में जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए चौधरी ने कहा कि बिहार में महागठंधन नहीं ठगबंधन और लठबन्धन है।

उन्होंने कहा कि यहां सरकार का स्वरूप ही नहीं है। यहां लुटेरों की, गुंडों की, अपराधियों की सरकार है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उन्हें पटना में छात्रों पर लाठी चार्ज की जानकारी नहीं होती, चौसा में किसानों के घर में घुसकर लाठी चलाने वाली घटना का पता नहीं होता और न ही उनके मंत्री के राम चरित मानस पर दिए गए बयान को जानकारी होती है, ऐसा लगता है वे नेपाल के सीएम हैं।

उन्होंने जातीय गणना में हो रही देरी के लिए राजद को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि एनडीए की सरकार के कैबिनेट में जातीय गणना शुरू करने के लिए पास किए छह महीने गुजर गए, लेकिन अभी भी सही अर्थों में गणना शुरू नहीं हुई है। अभी मात्र घरों की गिनती ही शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि सत्ता बदलने के बाद इस गणना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

चौधरी ने कहा कि जब उन्हें बिहार की जानकारी ही नहीं होती तो बिहार को मुक्ति देकर कल्याण बिगहा जाकर आराम करें।

उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरित मानस पर दिए गए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सही अर्थों में शिक्षा मंत्री की मानसिक स्थिति खराब है। राजद को उनका इलाज कराना चाहिए, नही करा पाएगी तो मैं अपने खर्च पर भी इलाज करवाने को तैयार हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.