ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मानस पर मंत्री का घटिया बयान संयोग नहीं राजद का प्रयोग- तारकिशोर प्रसाद

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में माहौल खराब करने की हो रही है घिनौना कोशिश

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि रामचरित मानस को लेकर मंत्री का दिया गया घटिया बयान महज संयोग नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव के पहले बिहार का माहौल खराब करने व एक तबके के वोटों के ध्रुवीकरण के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत राजद का खतरनाक प्रयोग है। राजद बिहार में नफरत और धृणा की राजनीति को बढ़ावा देकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाह रहा है।

श्री प्रसाद ने कहा कि शिक्षा मंत्री के बयान से पहले राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने श्रीराम मंदिर के निर्माण पर सवाल उठाते हुए अयोध्या जो श्रीराम की जन्मभूमि है और जिससे करोड़ों भारतीयों की आस्था जुड़ी हुई है को नफरत की भूमि बताया था। ठीक उसके कुछ दिन पहले राजद के मुस्लिम चेहरा व पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने अपने बच्चों के भविष्य को लेकर भारत के माहौल को भयावह बताया था।

दरअसल राजद एक रणनीति के तहत लोकसभा चुनाव से पहले तुष्टिकरण और वोटों के ध्रुवीकरण के लिए जाति और धर्म का घिनौना खेल खेलना चाहता है। शिक्षामंत्री के घोर आपत्तिजनक बयान के पक्ष में राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का एक बार फिर मुखर होना यही संकेत दे रहा है कि राजद हर हाल में माहौल को विषाक्त और उन्मादी बनाने के लिए आतुर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.