ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जशपुर को कुपोषणमुक्त करने के लिए विशेष अभियान

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कुपोषण की जटिल समस्या वाले 50 गांवों को चिन्हित कर बच्चों को सुपोषित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि इन ग्राम पंचायत के सरपंचों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य की लगातार सतत निगरानी रखने से अब अच्छे परिणाम सामने आए हैं। कलेक्टर रवि मित्तल ने आज यूनीवार्ता को बताया कि इस अभियान से जिले में कुपोषण दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। साल 2021 में कुपोषण दर 23.71 फीसदी थी, जो अब घटकर 19.57 फीसदी पर आ गई है।
उन्होंने बताया कि जिले के दूरस्थ गांवों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर, पहाड़ी कोरवा गांव के मोहल्लों में कुपोषण की शिकायत मिलने पर वहां हर सप्ताह चौपाल लगाई गई तथा पीड़ित बच्चों को नियमित पौष्टिक भोजन देना शुरू किया। इस कार्य से बदलाव आया है।
विशेष अभियान में पोषण आहार में रेडी टू ईट, हरी सागसब्जी, दालभात और अंडा दिया जा रहा है। कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण आहार तथा गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी केंद्र में रखकर सघन देखरेख शुरू की गई है।
कलेक्टर ने बताया कि जिले के 50 चिन्हांकित गांव के जिला स्तरीय अधिकारी भ्रमण करके पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधियों और पालकों से चर्चा करके कुपोषण को दूर करने के संबंध में जानकारी दे रहे हैं। सभी केंद्र में बच्चों को पौष्टिक आहार देने के लिए भी समझाइश दी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.