भ्रष्टाचार देश को खोखला कर रहा है : डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह पटेल
फतुहा। चुनाव होती है, सरकार बदलती है, सिस्टम पुरानी रह जाती है। कहां से शुरुआत करें बहुत मुश्किल है। राजनीति से नीति समाप्त हो चुकी है, सिर्फ राज रह गया है। अपराध करने के लिए हथियार भले ही नकली होती है परंतु कारतूस तो असली ही होती है, क्योंकि कारतूस नकली नहीं मिलती है। जिस पुलिस को अपराध रोकना है, अपराधियों से मुठभेड़ करना है, शहिद भी हो सकती है, वैसे पुलिस को मुठभेड़ करने के लिए आदेश लेना पड़ता है तथा इस्तेमाल किया गया खोल भी वापस करना पड़ता है। दूसरी ओर पब्लिक की रक्षा करने के लिए हथियार और कारतूस इस्तेमाल का विवरण नहीं ली जाती है। सबसे बड़ा खतरा है पब्लिक को हथियार और कारतूस बेचने का लाइसेंस दे दिया गया है। हथियार और कारतूस बेचने का काम सरकार के पास एंव अधिकारियों की निगरानी में होनी चाहिए। पब्लिक को सुरक्षा देनी चाहिए हथियार नहीं देना चाहिए।
सेवड़ा राज की बात है कि वैज्ञानिकों द्वारा आविष्कार किया हुआ मोबाइल, टीवी, गाड़ी से लेकर जहाज तक इस्तेमाल किया जाता है पर वैज्ञानिकों द्वारा भ्रष्टाचारियों से सच उगलवाने वाली मशीन नार्को टिक्स मशीन सरकार द्वारा इस्तेमाल नहीं कराई जाती है। इस मशीन के नाम से सिर्फ भ्रष्टाचारी ही नहीं वल्कि राजनीति का खोल पहनने वाले नेताओं का होश ठिकाने लग जाता है। यह मशीन, जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचार, घूसखोरी, कमीशन खोरी, निर्दोष को जेल भेजना पूर्णतया समाप्त हो जाएगी, परंतु जनप्रतिनिधियों पर खतरा मंडराने लगेगा कहीं न्यायालय किसी का याचिका पर कहीं आदेश जारी न कर दे की सभी जनप्रतिनिधियों को साल में एक बार नारकोटिक्स करवाना ही होगा। ऐसी स्थिति में ईमानदार, चरित्रवान और संस्कारवान ही राजनीति में रह जाएगा। मीडिया प्रभारी डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह पटेल ने कहा कि बिहार में एक भी योगी आदित्यनाथ बन जाता तो बिहार की सूरत बदल जाती। बिहार की धरती पर एक देव कुमार सिंह को भाजपा नेतृत्व कर्ता बना दे तो तो बिहार की सूरत बदलने की क्षमता है।