ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा, एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेगूसराय। आपको बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के मुगेंरीगज में सोमवार को बदमाशों ने दुकान में घुसकर स्वर्ण व्यवसाई रेडू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में नगर थाना की पुलिस ने सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या के मामले में कुख्यात बदमाश कंचन पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। इसका खुलासा मंगलवार की दोपहर जिला पुलिस कार्यालय में मुख्यालय डीएसपी नीशीत प्रिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया। वहीं डीएसपी निशित प्रिया ने बताया की कल यानी 16 जनवरी को नगर थानान्तर्गत रविरौशन उर्फ रेड्डी उम्र करीब 44 वर्ष के साना-चाँदी के दुकान पर आकर एक अपराधी दुकान के गेट के पास करीब 05-07 मिनट तक बातचीत किया एवं जाते समय रविरौशन को 02 गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। गोली सीने में लगा और घटना को अंजाम देते हुए अपराधी भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही 15 मिनट के अंदर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बेगूसराय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर बेगूसराय एवं नगर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुँच कर घटित घटना के संबंध में जांच किया गया। वहीं डीएसपी नीशीत प्रिया ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मारपीट को लेकर हनी पासवान और रवि रोशन के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में हनी पासवान ने दुकान में घुसकर रवि रोशन की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि इस दौरान कंचन पासवान और एक अज्ञात बदमाश बाइक लेकर दुकान के बाहर खड़े थे। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हत्या में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं पुलिस अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर, हत्या की घटना के बाद आक्रोशित स्वर्ण व्यवसायियों ने मंगलवार की दोपहर पुलिस के खिलाफ विरोध जताते हुए दुकान बंद रखा। वहीं गिरफ्तार अपराधी का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर नावकोठी में एक, नगर थाना में दो और बरौनी थाना में एक मामला दर्ज है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.