महिलाओं के बीच उनी शॉल का किया वितरण
कटिहार। रुकसाना केअर फाउंडेशन के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता तनुजा राशिद और संस्था के सदस्य शाहिर रहमान की मदद से विधवा आशाहाय , विकलांग बुजुर्ग महिलाओं के बीच पचास उनी शॉल का वितरण की यह शॉल वितरण सिक्कट पंचायत के जनमघुट्टू में किया गया। इस तरह का कार्य समाज सेवी इस फाउंडेशन के तले कई वर्षों से करती आ रही है। तनुजा राशिद कहती है कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है समाज में सहयोग एक दूसरे का सहयोग ही मानवता है। इस कार्यक्रम में मो कलाम अंसारी , दानिश अंसारी, नीलफ़र् बानू, अफसाना खातून वार्ड मेंबर एवं संस्था की सभी टीम मौजूद रहे।