ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

द रेड वेलवेट होटल अपनी चौथी वर्षगांठ पर ग्राहकों को दे रहा 25 प्रतिशत तक की छूट

पटना। अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रसिद्ध आरपीएस मोड़ स्थित द रेड वेलवेट होटल ने राजधानी में अपने 4 वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर होटल प्रबंधन ने केक काटकर होटल के चौथी वर्षगांठ को बड़े हीं धूमधाम से मनाया। इस मौके पर होटल के प्रबंध निदेशक रोहित कुमार ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें बहुत प्रसन्नता हो रही है कि द रेड वेलवेट होटल ने सफलतापूर्वक अपने चार वर्ष पूरे कर लिए। इन चार वर्षों में होटल ने अपने उत्कृष्ट सेवाओं से ग्राहकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में शुरू हुआ यह होटल आज टॉप फैमली व व्यावसायिक होटलों में गिना जा रहा है। इसके लिए मैं अपने टीम मेम्बर, कर्मचारियों व अपने अतिथियों का धन्यवाद करता हूं।
अपने संबोधन में होटल के सीईओ रणधीर कुमार रंजन ने बताया कि यह होटल सभी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है जिसमें रेस्टुरेंट, 2 बैंकवेट हॉल, 1 बोर्ड रूम, जिम, स्पा तथा 28 आधुनिक सुसज्जित कमरे हैं।
होटल के ऑपरेशन मैनेजर मशरुर आलम ने कहा कि इस वर्षगांठ पर हम अपने ग्राहकों को खाना एवं रूम्स पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट दे रहे हैं जो कि पूरे जनवरी माह तक वैध होगा। उन्होंने कहा कि हम अपने मेहमानों के बहुमूल्य सुझाव का स्वागत करते हैं और उन पर अमल करके उसे दूर करने की भरपूर कोशिश करते हैं।
वहीं होटल के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर प्रबोध कुमार ने बताया कि होटल ने समय – समय पर फूड फेस्टिवल आयोजित कर ग्राहकों को संतुष्ट करने की भरपूर कोशिश की है। हमारा उद्देश्य अतिथियों को बेहतर खाना और सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर एचआर मैनेजर अनुरंजन कुमार, हाउसकीपिंग मैनेजर अभिनय कुमार, एग्जीक्यूटिव शेफ दीपक कुमार, अकाउंटेंट विक्की कुमार, रेस्टोरेंट मैनेजर संजय जैन, बैंक्वेट मैनेजर कुंदन कुमार, ड्यूटी मैनेजर निशिकांत, असिस्टेंट चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर गजेंद्र सिंह तथा होटल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.