ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्वच्छ बिहार अभियान को सफल बनाने हेतु कार्यशाला का आयोजन

मोतिहारी: जिलाधिकारी ,शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुखिया गण, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत समिति सदस्यों के साथ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान को सफल बनाने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन जिला के सभी ग्राम पंचायतों में चरणवार किया जाना है। प्रथम चरण में पूर्वी चम्पारण जिले में 50 ग्राम पंचायत का लक्ष्य निर्धारित है। सभी प्रखण्डों से 50 पंचायत का चयन किया गया है।
इसी परिप्रेक्ष्य में आज सभी उक्त ग्राम पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड समन्वयक का उन्मुखीकरण किया गया।
प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड परियोजना अनुश्रवण इकाई प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में क्रियान्वयन एजेन्सी का काम करेगी। ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत क्रियान्वयन समिति क्रियान्वयन एजेन्सी का कार्य करेगी।
वार्ड स्तर पर वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति ग्राम पंचायत को कार्य योजना प्रेषित करेगी, जिसके आधार पर ग्राम सभा कार्य योजना को अनुमोदित कर क्रियान्वयन करायेगी।
जिला स्तर पर जिला जल एवं स्वच्छता समिति प्रखण्ड से प्राप्त सभी प्रस्तावों का समीक्षोपरान्त तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर क्रियान्वयन सुनिश्चित करायेगी।
मुख्यतः दो तरह के कार्य किये जायेंगे :(1) ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं (2) तरल अपशिष्ट प्रबंधन
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में प्रत्येक घर/हाट-बाजार से ठोस अपशिष्ट संग्रह हेतु रूट चार्ट तैयार कर पैडल/हाथ रिक्शा/ई-रिक्शा से गृहवार इकट्ठा कर बसावट से कुछ दूर उपयुक्त अस्थायी संग्रह स्थल का चयन कर निर्धारित स्थल पर अस्थायी संग्रह कराया जाना है।
तरल अपशिष्ट प्रबंधन में घर से निकले हुए धूसर जल का प्रबंधन गृह स्तर पर सोख्ता गड्ढा, समुदाय स्तर पर सोख्ता गड्ढा, जंक्शन चेम्बर, समुदाय स्तर पर धूसर जल स्थिरीकरण तालाब का निर्माण।
प्रत्येक पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी प्रचार-प्रसार जागरूकता एवं क्षमता संवर्द्धन का कार्य किया जाना है।
स्वच्छ गांव हमारा गौरव के तहत भी पंचायतों में जागरूकता का कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए , सभी मुखिया गण , प्रखंड विकास पदाधिकारी , पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.