ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एसपी ने 26 थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के एसपी ने 26 थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने इन 26 थाना के थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही पलनवा थाना के चौकीदार सुरेश यादव को मद्यनिषेध के प्रभावी क्रियान्वयन में विफल रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उस पर विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया है।एसपी डॉ. कुमार आशीष के अनुसार पिछले तीन दिवस से जिले में चलाए जा रहे समकालीन अभियान में किसी एक दिवस को भी गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं करने के कारण थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। वहीं शराब कारोबारियों के संबंध में ससमय पुलिस को सूचना नहीं देने, निर्दिष्ट कार्यों में घोर लापरवाही बरतने और अपेक्षित कर्तव्यनिष्ठा के प्रतिकुल पाए जाने के आरोप में पलनवा थाना के चौकीदार सुरेश यादव को निलंबित किया गया है।एसपी ने एससी/एसटी थाना, महिला थाना, मेहसी थाना, पिपरा थाना, छौड़ादानो थाना, नगर थाना, मुफ्फसिल थाना, तुरकौलिया थाना, चकिया थाना, केसरिया थाना, झरोखर थाना, संग्रामपुर थाना, आदापुर थाना, दरपा थाना, फेनहारा थाना, भेलाही ओपी, महुआवा ओपी, भोपतपुर ओपी, पचपकड़ी ओपी, जय बजरंग ओपी, अरेराज ओपी, मलाही ओपी, हरैया ओपी, हरपुर ओपी, नकरदेई ओपी और पलनवा थाना के थानाध्यक्ष से विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.