ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजस्व मंत्री का बयान को गलत ढंग से पेश किया गया : चितरंजन गगन

पटना। आपको बता दें कि राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है। उनके बोलने का आशय किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था । इस सम्बन्ध में राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता का स्पष्टीकरण भी आ चुका है। इसके बाद भी इस पर टीका टिप्पणी करना नकारात्मक राजनीति मानी जाएगी। वहीं राजद प्रवक्ता ने कहा कि श्री मेहता भागलपुर के एक सभा में अपने सम्बोधन के दौरान समाजवादी नेता जगदेव बाबू द्वारा दिए गए एक नारे को उद्धृत कर रहे थे जिसे कुछ लोगों द्वारा गलत ढंग से प्रस्तुत कर इसे जातीय रंग देने की कोशिश हो रही है। इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि देश की आजादी की लड़ाई हो, समाजवादी आन्दोलन हो, सामाजिक न्याय का आन्दोलन हो या सामाजिक सुधार के आन्दोलनों में सवर्ण समाज की न केवल महत्वपूर्ण भूमिका रही है बल्कि बलिदानीयों की सूची में सवर्णों की लम्बी फेहरिस्त है। मैं खुद उस परिवार से आता हूं जिसके पूर्वजों ने आजादी के महायज्ञ में अपने जान की आहूति दी है। वहीं राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजद ए टू जेड की पार्टी है। राजद समाजवाद और सामाजिक न्याय की पार्टी है। वह धर्म और जाति की राजनीति नहीं करता। हमारे नेता उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं और विकास के पैमाने पर पिछड़े हुए सभी वर्ग और समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के संकल्प के साथ जन सारोकार से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करते हैं। धर्म और जाति की राजनीति वे करते हैं जिन्हें मुद्दों से कोई मतलब नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.