ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक

कटिहार। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में तथा एडीजे सह सचिव डीएलएसए अनिल कुमार राम की उपस्थिति मे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता को लेकर सभी न्यायिक पदाधिकारी के साथ न्यायलय स्थित सभागार कक्ष में सोमवार को एक बैठक आहूत की गई।
बैठक में सभी न्यायिक पदाधिकारी को अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करने तथा नोटिस निर्गत करने हेतु निर्देश दिया गया l इस आलोक में अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा की दिनांक 02 फरबरी को आयोजित प्री सिटींग में अधिक से अधिक वादों को निष्पादन हेतु तैयार करे ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन किया जा सके।
वही आयोजित बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता हेतु अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया।
डीएलएसए अध्यक्ष श्री त्रिपाठी के द्वारा पक्षकारो से अपील की गई कि शमनीय प्रक्रति के लंबित वादों एवं प्री-लिटिगेशन वादो को आगामी 11.02.2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह प्रस्ताव के साथ अपने वाद को सौहार्दपूर्ण वातावरण में निष्पादन कराये तथा लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठए ।
आयोजित बैठक में प्रधान न्यायाधीश श्री बी के मिश्र, अपर प्रधान न्यायाधीश शाहब कौशर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार, अभिनाश शर्मा, आनंद कुमार श्रीवास्तव, अफजल आलम, राजेन्द्र कुमार सिन्हा, सत्यानायारान लाल सहन्जी, राजीव रंजन रमण, समरेन्द्र गाँधी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रंजीत प्रसाद, एसीजेएम, एसडीजेएम, रेलवे मजिस्ट्रेट राम मनोहर चौधरी सहित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.