ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संदिग्ध हालात में महिला की मौत….पड़ोसी से विवाद के बाद खाया जहर, 7 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

श्रावस्ती में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आरोप है कि पड़ोस की रहने वाली एक महिला की कार्यशैली से तंग आकर उसने विषैले पौधे के बीज को खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। मृतका के बेटे रोहित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

जनपद के थाना मल्हीपुर क्षेत्र के चमर पुरवा में 35 साल की मीना देवी अपने 7 बच्चों के साथ रह रही थीं। उसका पति रोजी रोटी के चक्कर में नेपाल कमाने के लिए गया था। इधर रोजाना की भांति पड़ोस में रहने वली एक महिला ने उसे सताना शुरू किया। पड़ोसी महिला उसके साथ गाली गलौज और मारपीट पर उतर आई, जिस से क्षुब्ध होकर मीना ने कंडेल का बीज खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी प्राची सिंह ने बताया कि रोहित ने थाने पर तहरीर दी है। बताया कि पड़ोस की महिला से कहासुनी के बाद इनकी मां ने विषैले पौधे का बीज खा लिया है, जिस कारण मौत हुई है। इस पर 306 का मामला दर्ज हुआ है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.