ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत नोवामा पंचायत के पैक्स गोदाम, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत सरकार भवन का किया निरीक्षण।

जहानाबाद ! जिला पदाधिकारी श्री हिमांशु कुमार राय ने रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत नोवामा पंचायत के पैक्स गोदाम, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत सरकार भवन इत्यादि का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने राज्य खाद्य निगम के गोदाम निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया तथा धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की। साथ ही अंचल अधिकारी, रतनी फरीदपुर से भूमि का प्रतिवेदन की मांग किया गया। उक्त प्रस्तावित गोदाम निर्माण का निरीक्षण राज्य खाद्य निगम, बिहार के अभियंता द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही अग्रेतर कार्रवाई करने के लिए जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को निदेश दिया गया। निरीक्षण में प्रस्तावित भूमि अनुकुल पाया गया, जिसका विभागीय प्रक्रिया पूर्ण करने तथा भूमि की मापी तथा प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए रतनी फरीदपुर, अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया है। जिला पदाधिकारी खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रस्तावित गोदाम निर्माण के लिए रतनी फरीदपुर प्रखण्ड के नोआवा ग्राम में स्थल निरीक्षण किया। आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में नोवामा पंचायत में एक किलो मीटर के पथ को चौड़ीकरण करने का निदेश कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को दिया गया।उक्त निरीक्षण में जिला पदाधिकारी के साथ-साथ प्रभारी पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा श्री संजीव जमुआर, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम श्री संतोष कुमार, रतनी फरीदपुर अंचल अधिकारी सुश्री कौशल्या कुमारी, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रतनी फरीदपुर तथा जहानाबाद जिला के काफी संख्या में पैक्स अध्यक्ष एवम् राइस मिल के प्रोप्राइटर उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.